विश्वामित्र राम को अपने साथ वन ले जाना चाहते थे इसलिए उन्होंने राजा दशरथ से उन्हें माँगा। राम को अपने साथ ले जाने के पीछे क्या कारण थे। उन कारणों का पता लगाइए।
राजा जनक सीता के लिए उचित वर तलाशने के लिए उसका स्वयंवर रखते हैं। वे स्वयंवर में यह शर्त रखते हैं कि कोई भी वर शिव धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ा देगा, वही सीता से विवाह कर पाएगा। आपके अनुसार कन्या विवाह के लिए उचित वर चुनने के लिए स्वयंवर का आयोजन करवाना और इस प्रकार की शर्त रखना उचित है।
हमारे समाज में स्त्री की पूजा की जाती है परंतु राम ने ताड़का नामक स्त्री का वध किया। आपके अनुसार क्या यह सही है?
कैकेयी ने वरदान के रूप में राजा से अपने पुत्र भरत के लिए राजसिंहासन एवं राम के लिए चौदह वर्षों का वनवास माँगा। रामकथा में कैकेयी द्वारा वरदान माँगना कथा को महत्वपूर्ण मोड़ देता है। यदि कैकेयी वरदान नहीं माँगती तो रामकथा का आज स्वरूप ही भिन्न होता। आप इस बात से कहाँ तक सहमत हैं?
अपनी माता द्वारा राम को वनवास देने की सूचना से भरत पर क्या प्रभाव पड़ा?
आपके अनुसार किसी की पत्नी का छल से अपहरण करना कहाँ तक उचित है? क्या रावण को सीता का हरण करना चाहिए था?
राम द्वारा युद्ध करते बाली पर पेड़ की आड़ पर रहकर तीर चलाना सही था या गलत? अपने विचार संक्षेप में लिखिए?
रावण का ऐश्वर्य एवं वैभव देखकर भी सीता ने उसका प्रस्ताव क्यों स्वीकार नहीं किया?
विभीषण द्वारा सही का साथ देने पर भी 'घर का भेदी लंका ढाए' लोकोक्ति विभीषण पर सार्थक है। आपके अनुसार ऐसा क्यों कहा जाता है?
राम की शासन व्यवस्था में ऐसी कौन सी विशेषता है, जिसके कारण इसे आज भी याद किया जाता है?
वानर सेना का नेतृत्व कौन कर रहा था?